ऐसे करो दही का इस्तेमाल और पाओं ग्लोइंग निखार

ऐसे करो दही का इस्तेमाल और पाओं ग्लोइंग निखार

दही का इंस्टेंट ग्लो मास्कदही के अद्भुत गुणों के कारण इसे केवल खाने में ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दही का फेस पैक त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है।

दही त्वचा को तुरंत निखारने में मदद करती है। नैचुरोपैथ और अरोमा थेरैपिस्ट डॉ. मनोज दास के अनुसार, यदि आपको किसी पार्टी में जाना है और आपका चेहरा थका हुआ दिख रहा है, तो दही का यह फेस पैक लगाना एक बेहतरीन विकल्प है। यह पैक त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और यह मुलायम हो जाती है। आइए जानते हैं दही से फेस पैक कैसे बनाएं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

दही से फेस पैक बनाने की विधि

दही से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले दही को कपड़े में बांधकर टांग दें। हंग कर्ड से एक बेहतरीन फेस पैक तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा पर जमी डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही में एक चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं, जो लैक्टिक एसिड का अच्छा स्रोत है और त्वचा को निखारने में सहायक होता है।

अब एक चम्मच गुड़हल के फूलों का पाउडर मिलाएं, जो त्वचा को नई चमक प्रदान करता है। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर आधे घंटे तक लगाकर धो लें। विशेषज्ञों का कहना है कि इस पैक से बेजान त्वचा में जान आ जाती है।

दही से अन्य फेस पैक्स

  1. दही और बेसन मिलाकर एक फेस पैक तैयार किया जा सकता है, जिसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें।
  2. दही में हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं, जिससे त्वचा एक्सफोलिएट होती है और डेड सेल्स निकल जाती हैं।
  3. शहद और दही मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें, जो त्वचा पर निखार लाता है।
  4. एलोवेरा और दही मिलाकर एक हाइड्रेटिंग फेस पैक बनाएं, जो त्वचा को शांत करता है।
  5. दही में खीरे का रस मिलाकर लगाएं, जिससे त्वचा मुलायम बनती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments