दूसरी मंजिल से गिरा 32 वर्षीय मजदूर, मौत

दूसरी मंजिल से गिरा 32 वर्षीय मजदूर, मौत

राजनांदगांव :  शहर के स्टेशनपारा में पलंग मकान की दूसरी मंजिल में चढ़ाते वक्त छज्जा गिर गया। जिसमें दबने से 32 साल के मजदूर की मौत हो गई। चिखली पुलिस ने बताया कि स्टेशनपारा में रहने वाले एक परिवार ने निरंकारी फर्नीचर से डबल बैड खरीदा था। जिसे उनके पहुंचाने के लिए फर्नीचर दुकान के मजदूर पहुंचे थे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

सभी पलंग को रस्सी के सहारे मकान के दूसरी मंजिल में चढ़ा रहे थे, इसी दौरान मकान का छज्जा ​टूटकर नीचे गिर गया। जिसमें मजदूर 32 वर्षीय तेज राम साहू बुरी तरह दब गए। उनके सिर में भी गंभीर चोट आई थी। तेज राम को हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में नीचे खड़े तीन अन्य मजदूरों को भी चोट पहुंची है। जिनका इलाज जिला हास्पिटल में जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments