सैन्य अभियान के डर से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान से हजारों लोग पलायन कर रहे

सैन्य अभियान के डर से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान से हजारों लोग पलायन कर रहे

नई दिल्ली : अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक दूरस्थ क्षेत्र से 70,000 से अधिक लोग पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान की आशंका को लेकर पलायन कर गए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने इस दावे का खंडन किया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह शहर में कोई सैन्य अभियान न तो चल रहा है और न ही इसकी कोई योजना है। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई के बजाय खराब मौसम पलायन का कारण है। उनकी यह टिप्पणी तिराह में संभावित सैन्य अभियान के डर से निवासियों के पलायन शुरू होने के कुछ सप्ताह बाद आई है।

उनका पलायन मस्जिद से वहां रहने वाले लोगों से संभावित लड़ाई से बचने के लिए 23 जनवरी तक तिराह छोड़ने के आग्रह के बाद शुरू हुआ। पिछले वर्ष अगस्त में पाकिस्तान ने उत्तर-पश्चिम के बाजौर जिले में पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जिससे लाखों लोग विस्थापित हुए थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments