गौरव गोगोई के पाकिस्तान के साथ प्रत्यक्ष संबंध : सीएम हिमंत सरमा

गौरव गोगोई के पाकिस्तान के साथ प्रत्यक्ष संबंध : सीएम हिमंत सरमा

गुवाहाटी:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों पर असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) की रिपोर्ट पर कार्रवाई को लेकर असम सरकार सात फरवरी को निर्णय लेगी।कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में हिमंत ने आरोप लगाया कि एसआइटी द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन के अनुसार गौरव गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोल्बर्न के पाकिस्तान के साथ ''प्रत्यक्ष संबंध'' हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

उन्होंने कहा, कैबिनेट बैठक में हमने एसआइटी रिपोर्ट पर चर्चा की। एसआइटी ने इस बात का सुबूत दिया है कि तीन व्यक्तियों, अली तौकीर शेख, एलिजाबेथ गोगोई और गौरव गोगोई का पाकिस्तान से सीधा संबंध है। सभी मंत्रियों को सच्चाई जानकर आश्चर्य हुआ। कुछ ने यहां तक कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का बेटा ऐसा कैसे हो सकता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट में सात फरवरी को तय किया जाएगा कि क्या रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्री के पास भेजा जाएगा, या असम पुलिस मामले की जांच जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, कुछ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा सकती, लेकिन अधिकांश तथ्यों को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। एआइटी रिपोर्ट की प्रमुख जानकारियों से जनता को अवगत कराने के लिए आठ फरवरी को सुबह 10:30 बजे प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री और भाजपा, गौरव गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से कथित संबंधों को लेकर लगातार हमलावर हैं। जवाब में, गोगोई ने सरमा के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments