चिरमिरी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी नें कलेक्टर एमसीबी को ज्ञापन सौंपा

चिरमिरी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी नें कलेक्टर एमसीबी को ज्ञापन सौंपा

चिरमिरी :  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने आज कलेक्टर जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में चिरमिरी शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में निम्नलिखित मांगें उठाई गई हैं:

1. एसआईआर में विशेष व्यक्तियों के नाम काटे जाने और फॉर्म 7 के दुरुपयोग रोकने के लिए कार्रवाई की मांग।

2. डोमनहिल में 3 करोड़ की लागत से बन रहे मंगल भवन निर्माण कार्य का पुनः प्रारंभ करने की मांग, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में असुविधा हो रही है।
.
3. secl में खुली नई खदानों में स्थानीय युवाओं के भर्ती किये जाने की मांग, जिससे बेरोजगारी और पलायन की समस्या कम होगी।
.
4. राशन कार्ड से बिना सर्वे अधिकांश जरूरतमंदों के नाम काटे जा रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

5. चिरमिरी में खराब सड़कें और दूषित जल की आपूर्ति से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं।

6. जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट और ब्लड बैंक की स्थापना की मांग, जिससे मरीजों को दूर जाना पड़ता है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।

ज्ञापन में इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, पार्षद शनि चौथा, सैयद अनीश,मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अलगमकर ,रामप्यारे चौहान, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, अशरफ अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments