रायपुर : नवा रायपुर के सेक्टर 27 के नवागांव में एनआरडीए के अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्थानीय ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। महिलाओं जेसीबी बुलडोजर के सामने लेट कर विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इलाके के जनप्रतिनिधि भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बताया गया है कि एनआरडीए ने कुछ दिनों पहले सभी रहवासियों और दुकानदारों को नोटिस जारी कर अपने कब्जे हटा लेने कहा था। उस दिन भी नोटिस चस्पा करने पहुंचे तहसील और अनुविभागीय राजस्व अमले को विरोध का सामना करना पड़ा था। निर्धारित समय पर कब्जे न हटाने के बाद एसडीएम अभनपुर, आरंग आज सदलबल गुरुवार को कार्रवाई के लिए पहुंचे। करीब 4 घंटे तक चले विरोध के बाद प्रशासन ने 16-17 मकान दुकानों को जमींदोज किया। बताया गया है कि ये सभी वहां बनने वाले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ( संभवतः क्रिकेट अकादमी) के लिए आरक्षित आबंटित भूखंड के दायरे में आ रहे थे।

Comments