ग्राम मंजगांव में जल जीवन मिशन योजना से घर-घर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता

ग्राम मंजगांव में जल जीवन मिशन योजना से घर-घर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता

बेमेतरा 29 जनवरी 2026:- जिला एवं विकासखंड बेमेतरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरभटठा के आश्रित ग्राम मंजगांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को अब घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह परियोजना बेमेतरा जिले से महज 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस छोटे से ग्राम में लागू की गई है, जहाँ वर्ष 2021 के अनुसार लगभग 1000 जनसंख्या वाले 199 परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा चुकी है।

ग्रामीण मुख्यतः कृषि और मजदूरी पर निर्भर हैं। योजना के हितग्राही श्रीमति सरिता और पर्वती ने बताया कि पहले उन्हें गली में लगे सार्वजनिक हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। घर तक पानी ढोना मुश्किल और समय लेने वाला काम था। भीड़ और कतार के कारण कई बार परेशानियां बढ़ जाती थीं, खासकर बरसात के दिनों में। अब घर-घर नल कनेक्शन होने से समय की बचत हो रही है और घरेलू कार्यों के साथ बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी भेजने में सुविधा हो रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

हर घर जल उत्सव: ग्रामीणों में खुशी और योजना की सफलता का उत्सव
ग्राम मंजगांव के सभी हितग्राहियों ने घर-घर जल उत्सव मनाकर योजना के लाभों और खुशियों को साझा किया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

यह पहल केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के उद्देश्य—गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों में साफ और सुरक्षित पेयजल की सुनिश्चित आपूर्ति—को पूरा करने का उदाहरण प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नल कनेक्शन से स्वास्थ्य, जीवन की गुणवत्ता, समय की बचत और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा में सुधार हुआ है। ग्राम मंजगांव अब जल जीवन मिशन योजना के सफल क्रियान्वयन का प्रतीक बन गया है और आसपास के गांवों के लिए प्रेरणास्रोत भी साबित हो रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments