कल्कि 2 में दीपिका पादुकोण की जगह लेगी ये साउथ एक्ट्रेस?

कल्कि 2 में दीपिका पादुकोण की जगह लेगी ये साउथ एक्ट्रेस?

नई दिल्ली :  निर्देशक नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि पार्ट 2 का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। खासतौर पर जब से इस मूवी से बी टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बाहर हुईं हैं, तब से आए दिन सुर्खियां सामने आती रहती हैं।

अब खबर आ रही है कि दीपिका की एग्जिट के बाद कल्कि 2 के मेकर्स की लीड एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो गई है और प्रभास की इस मूवी में एक लोकप्रिय साउथ एक्ट्रेस की संभावित एंट्री हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है, जिसका नाम कल्कि 2 को लेकर रेस में सबसे आगे निकलते हुए नजर आ रहा है। 

कल्कि 2 में दिखेगी 33 साल की एक्ट्रेस 

दीपिका पादुकोण के कल्कि 2 को छोड़ने के बाद से इस मूवी का चर्चा का एक बड़ा मुद्दा मिला। हिंदी फिल्म अभिनेत्री को लेकर कल्कि के मेकर्स ने ये आरोप लगाए थे वह 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड के चलते फिल्म से बाहर हुईं हैं, जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला। अब कल्कि 2 में दीपिका की जगह जिस एक्ट्रेस का नाम सबसे आगे चल रहा है कि वह 33 वर्षीय अदाकारा साई पल्लवी बताई जा रही हैं। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

दरअसल क्लाईमैक्स इंडिया एक्स हैंडल पर बुधवार को एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कल्कि 2 में साई पल्लवी की एंट्री को लेकर दावा किया गया है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर इसमें वास्तविकता है तो साई दीपिका का एक जगह परफेक्ट रिप्लेसमेंट मानी जा रही हैं।

इन मूवी में नजर आएंगी साई

कल्कि 2 छोड़ दिया जाए तो आने वाले समय में साई पल्लवी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिनमें आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान संग रोमांटिक ड्रामा एक दिन का नाम शामिल है। इसके अलावा साई सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, जिसे इस साल दीवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments