नई दिल्ली : आत्मा राम सनातन धर्म विश्वविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 31 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। हालांकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
शैक्षणिक योग्यता
आत्मा राम सनातन धर्म विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
कैसे होगा चयन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, रिसर्च पब्लिकेशन, कार्यानुभव आदि के आधार पर किया जाएगा।
इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
आत्मा राम सनातन धर्म विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments