नई दिल्ली: भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 28 जनवरी को बारामती में हुए दुखद विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक जताया। एक्ट्रेस ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी की भी आलोचना की। कंगना ने कहा कि जब पूरा देश इस बड़ी त्रासदी का शोक मना रहा है, ऐसे समय में इस तरह की टिप्पणियां करना अनुचित है।
कंगना रनौत ने निकाली भड़ास
ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा, “हम सभी इस बड़ी त्रासदी के बाद शोक में हैं, और ऐसे समय में इस तरह की टिप्पणियां करना उचित नहीं है।” अपनी असहमति व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे कहा, “इस समय पर इतनी नीच बातें करना… उन्हें थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए।”
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
क्या है ये मामला?
दरअसल ममता बनर्जी ने एक वीडियो बयान में इस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने देश में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "सुरक्षा का कोई नामोनिशान नहीं बचा है, यहां तक कि राजनीतिक नेताओं के लिए भी नहीं। विपक्ष का भविष्य अनिश्चित है।"
Delhi: On West Bengal CM Mamata Banerjee’s statement regarding Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar’s death in a plane crash, BJP MP Kangana Ranaut says, "We are all in mourning after such a major tragedy, and making such remarks at a time like this is not appropriate" pic.twitter.com/ACycF2IqCu
— IANS (@ians_india) January 28, 2026
ममता बनर्जी ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें देखी हैं जिनमें कहा गया है कि अजीत पवार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन से बाहर निकलने पर विचार कर रहे थे। इस दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ममता बनर्जी ने मांग की कि जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जानी चाहिए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments