नई दिल्ली : भारत में सामान्य कारों के साथ ही लग्जरी वाहनों की भी मांग रहती है। इस सेगमेंट में BMW की ओर से भी कई विकल्पों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर BMW X3 30xdrive को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी को कब तक लॉन्च किया जाएगा। कब से इसके लिए प्री बुकिंग को शुरू किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई BMW X3 30xDrive
बीएमडब्ल्यू की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर BMW X3 30xDrive को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
कब शुरू होगी प्री बुकिंग
निर्माता ने जानकारी दी है कि लॉन्च से पहले इस एसयूवी के लिए प्री बुकिंग को शुरू किया जाएगा। इसके लिए 30 जनवरी की तारीख तय की गई है। 30 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कब होगी लॉन्च
बीएमडब्ल्यू ने इस एसयूवी के लॉन्च की तारीख भी तय कर दी है। निर्माता से मिली जानकारी के मुताबिक नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो को भारत में 16 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा।
होंगे कई बदलाव
निर्माता की ओर से एसयूवी की प्री बुकिंग और लॉन्च को लेकर जानकारी दी गई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एसयूवी में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। जिसमें एसयूवी को ज्यादा दमदार इंजन दिया जाएगा। साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को भी इसमें दिया जाएगा। जिनमें एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, एंबिएंट लाइट जैसे कई फीचर्स शामिल होंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments