Wobble X सीरीज और K सीरीज टीवी मॉडल्स भारत में लॉन्च किए गए,जानें कीमत और उपलब्धता

Wobble X सीरीज और K सीरीज टीवी मॉडल्स भारत में लॉन्च किए गए,जानें कीमत और उपलब्धता

नई दिल्ली:  इंडकाल टेक्नोलॉजीज के इंडियन होमग्रोन ब्रांड Wobble ने मंगलवार को भारत में अपनी लेटेस्ट X और K सीरीज के टीवी लॉन्च किए। Wobble X सीरीज को गेमिंग-फोकस्ड टीवी लाइनअप के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें 55-इंच तक का अल्ट्रा QLED डिस्प्ले है। मॉडल्स DynamIQ डुअल प्रोसेसर और 80W स्पीकर के साथ आते हैं। वहीं, Wobble K सीरीज 65-इंच तक के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध है, जो Google TV प्लेटफॉर्म और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं।

Wobble X सीरीज और K सीरीज की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Wobble X सीरीज की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। ये 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, Wobble K सीरीज की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इसे चार डिस्प्ले साइज वेरिएंट- 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में खरीद सकते हैं। Wobble X और K सीरीज के टीवी भारत में Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Wobble X सीरीज और K सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Wobble X सीरीज के टीवी अल्ट्रा QLED डिस्प्ले के साथ आते हैं जो 1.07 बिलियन कलर रिप्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं। इनमें मेटल फिनिश और फ्रेमलेस डिजाइन है। कंपनी के मुताबिक, X सीरीज के टीवी गेमर्स के लिए बनाए गए हैं, जिनमें मोशन एस्टीमेशन और मोशन कंपनसेशन (MEMC) जैसे फीचर्स हैं, जो स्क्रीन टियरिंग को कम करते हैं और फास्ट गेमिंग के दौरान स्मूद विज़ुअल्स सुनिश्चित करते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड है, जो कम्पैटिबल डिवाइस का पता चलने पर टीवी को अपने सबसे कम लेटेंसी सेटिंग पर ऑटोमैटिकली स्विच कर देता है। इसके अलावा, इसमें 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR), HDMI 2.1, eARC और डुअल-बैंड वाई-फाई का भी सपोर्ट है। टीवी में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।

Wobble की X सीरीज DynamIQ डुअल प्रोसेसर पर चलते है जिसमें Arm Cortex-A75 और Cortex-A55 CPU शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उसने बेहतर पिक्चर और परफॉर्मेंस के लिए टीवी में AI आउटपुट प्रोसेसिंग सिस्टम लगाया है, साथ ही इसमें डुअल वूफर, एम्पलीफायर और ट्वीटर के साथ 80W स्पीकर भी हैं।

वहीं, वोबल K सीरीज के टीवी ज्यादा किफायती ऑप्शन हैं। ये टीवी Gemini इंटीग्रेशन के साथ Google TV 5.0 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, साथ ही इनमें हायर-एंड X सीरीज जैसे ही ALLM और MEMC फीचर्स भी हैं। इनमें कनेक्टिविटी के ऑप्शन भी वही हैं। Wobble K सीरीज में 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और डॉल्बी एटमॉस और विजन सपोर्ट होने का दावा किया गया है, साथ ही इसमें 40W के स्पीकर भी हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments