रिटायरमेंट पर केएल राहुल ने अपने बयान से किया हैरान, जानिए क्या कहा

रिटायरमेंट पर केएल राहुल ने अपने बयान से किया हैरान, जानिए क्या कहा

केएल राहुल भारत के स्टार क्रिकेटर हैं, जो टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं. हालांकि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं. राहुल जैसे बड़े खिलाड़ी का ये कहना कि वह खुद को टीम के लिए ज्यादा जरुरी नहीं मानते, हैरान करने वाली बात है. उन्होंने 'द स्विच, केविन पीटरसन' यूट्यूब चैनल पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के साथ बातचीत में अपने भविष्य की प्लानिंग पर बात की.

केएल राहुल ने पीटरसन के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लोगों के प्रति क्रिकेट को लेकर दीवानगी के चलते क्रिकेट से प्यार नहीं हुआ. ये बस मैंने चुन लिया. मुझे याद है कि मेरे पापा भी क्रिकेट खेला करते थे और जब भी हमारे घर पर सभी लोग साथ होते थे तो सभी मर्द क्रिकेट खेलते थे. पापा मुझे गेंद करवाते और मैं दिन भर खेलता था, क्योंकि मुझे इसमें मजा आता था. शायद मेरी किस्मत में ही क्रिकेट खेलना लिखा था."

मैं सुपरस्टार नहीं हूं- केएल राहुल

राहुल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं सुपरस्टार हूं. लोग जब मेरी तारीफ करते हैं तो मुझे अजीब लगता है." राहुल ने अपने द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशन पर कहा कि, "मुझे खुद को बताना पड़ता है कि मुझे ये मौके कैसे मिले. मैं उन लोगों की मदद कर सकता हूं, जो अपनी जिंदगी में संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें सहारे की जरुरत है. लोग मुझसे सीधे भी संपर्क करते हैं, ये मौके मुझे क्रिकेट की वजह से मिले.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

रिटायरमेंट पर क्या बोले राहुल

केविन पीटरसन ने कहा कि भारत में रिटायरमेंट के बारे में सोचना सबसे मुश्किल है, इस पर केएल राहुल ने कहा, "मैंने जब भी इस बारे में सोचता हूं, तो जब आप खुद के लिए ईमानदार हैं तो ये सब करना मुश्किल नहीं है. जब रिटायरमेंट का समय आना होगा तो आएगा, इसे लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं. जाहिर है कि अभी थोड़ा वक्त है. मैं कई बात चोटिल हुआ हूं और उससे उबरना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल लड़ाई होती है. यह मानसिक लड़ाई होती है जब आप हार मान लेते हो."

राहुल ने आगे कहा, "क्रिकेट ने आपको बहुत कुछ दिया है, जिसमें अगले काफी समय तक गुजारा हो सकता है. इसलिए छोड़ दो, बस आनंद लो उन चीजों का जो आपके पास है. आपके पास आपका परिवार है."

मैं इतना जरुरी नहीं

केएल राहुल ने आगे कहा, "आप जानते हैं? मैं खुद को ये समझाने की कोशिश करता हूं कि मैं इतना महत्वपूर्ण प्लेयर नहीं हूं. हमारे देश में क्रिकेट चलता रहेगा, दुनिया में क्रिकेट चलता रहेगा. और भी जरुरी चीजें हैं. मुझे लगता है कि ऐसा माइंडसेट मेरा हमेशा से रहा है लेकिन जब से मेरा पहला बच्चा हुआ है तब से मेरा जिंदगी को देखने का नजरिया बदल गया है."










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments