नई दिल्ली। एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर काफी चर्चा है। इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट महेश बाबू नजर आएंगे। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा है। नवंबर में निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक की घोषणा के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था।
बनारस शहर में लगे होर्डिंग्स
राजामौली को भारतीय सिनेमा के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने वैश्विक मंच पर भी भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया है। इस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से कुछ ज्यादा ही उम्मीद है। वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कई सारी खबरें आ रही हैं। दरअसल पूरे बनारस शहर में इसके होर्डिंग्स लगे हैं जहां पर तारीख का जिक्र किया गया है। इन होर्डिंग्स में एक तारीख का जिक्र किया जा रहा है, जिसे ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कब रिलीज होगी वाराणसी?
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू स्टारर वाराणसी गुडी पडवा के मौके पर 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 14 नवंबर को अंबेडकर जयंती भी है तो फिल्म को छुट्टी वाला वीक होने का काफी फायदा मिलेगा।
OTT के राइट्स लेने की होड
वहीं कई ओटीटी दिग्गज इसके डिजिटल राइट्स खरीदने की होड़ में लगे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, “वाराणसी ग्लोबल स्ट्रीमिंग मार्केट में भारत की सबसे चर्चित फिल्म है। यह फिल्म पश्चिम में आरआरआर की अपार सफलता और ऐतिहासिक ऑस्कर जीत के बाद आई है। राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली 2 ने भी विदेशों में 62 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी, जिससे निर्देशक वैश्विक बाजारों में एक जाना-पहचाना नाम बन गए थे। स्वाभाविक रूप से, उनकी अगली परियोजना ने डिजिटल अधिकारों के लिए युद्ध सा छेड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉलीवुड लेवल का भुगतान भी कर सकता है। अंतिम आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।”
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments