परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के नेतृत्व में मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम एवं किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।धरना-प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस भवन गरियाबंद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा चौक पहुंचे, जहां शासन की नीतियों के विरोध में सांकेतिक धरना देते हुए चक्का जाम किया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही है, जिससे गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण परिवारों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर धान खरीदी की निर्धारित तिथि समाप्त होने से कई किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह जा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने शासन से मांग की कि धान खरीदी की तिथि को तत्काल बढ़ाया जाए तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को पूरी पारदर्शिता एवं नियमितता के साथ संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता और किसान वर्ग को राहत मिल सके।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल किशोर पांडेय, महेंद्र राजपूत, डीलेश्वर देवांगन, बीरू यादव, रमेश मेश्राम, श्रीमती श्रद्धा राजपूत, संदीप सरकार, मनीष ध्रुव, अमृत पटेल, चित्रांश ध्रुव, मुकेश रामटेके, मुकेश पांडेय, गैंद लाल सिन्हा, ऐश्वर्य यदु, हरीश देवांगन, श्रीमती सुरेखा नागेश, श्रीमती सविता गिरी, श्रीमती प्रतिभा पटेल, श्रीमती सुमंत देवांगन, श्रीमती ममता फुलझले, अवध राम यादव, अजगर खान, प्रदीप यादव, अक्तूराम यादव, सुजीत कुटारे, कादर हिंगोरा, प्रभु लाल सिन्हा, रमेश सिन्हा, डैनी बाबू, द्वारिका ठाकुर, पुरुषोत्तम घृतलहरे, कांतिलाल यादव, हेमनाथ पुजारी, सुरेश दास मानिकपूरी, पप्पू यादव, जितेश्वर साहू, सूरज यादव, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शासन द्वारा मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments