सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेमेतरा जिले के दो यातायात पुलिस जवान राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेमेतरा जिले के दो यातायात पुलिस जवान राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

 बेमेतरा, 30 जनवरी 2026 :- सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (छत्तीसगढ़ शासन) मुख्य अतिथि के द्वारा परिवहन मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  सुनील सोनी, यातायात रायपुर के सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थित में बेमेतरा जिले के यातायात आरक्षक भोलाराम मेरावी एवं पुना सिंह राजपूत को सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।उक्त दोनों यातायात जवानों द्वारा जिले में आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु निरंतर प्रेरित करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन कराने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने जैसे विविध कार्य किए गए, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

बेमेतरा जिले के यातायात जवानों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो सहित जिले के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आरक्षक भोलाराम मेरावी एवं पुना सिंह राजपूत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments