थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध कोयले का कारोबार बाइकर्स गैंग सक्रिय,चिमनी और गमला भट्ठों में खपाया जा रहा कोयला

थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध कोयले का कारोबार बाइकर्स गैंग सक्रिय,चिमनी और गमला भट्ठों में खपाया जा रहा कोयला

सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अमेरा खुली खदान से सम्बंध गुमगरा कला खाल कछार घुनघुटटा नदी तराई क्षेत्र में खुलेआम अवैध खड्डा खोदकर कोयले का उत्खनन व परिवहन किये जाने का खुला खेल चल रहा है। कोयला तस्करों के हौसले इतने बुलंद है की दिनदहाड़े घुनघुट्टा नदी किनारे अवैध खड्ढा खोदकर अंदर से कोयला निकाल मजदूरों के माध्यम से नदी के दूसरे छोर पर कोयला एकत्रित कर बाइक और चार पहिया के माध्यम से कोयला तस्करी कर रहे है।इन नाजायज़ कोयलों को ईट भट्ठों में पहुंचाकर मोटी कमाई की जा रही है।कोल माफिया आसपास के,ग्रामीणों को लगाकर लगातार अवैध कोयला उत्खनन करवा रहे है।

 
लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगरा खालकछार, में अवैध कोयला उत्खनन किये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लखनपुर क्षेत्र कोयले का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने के लिए हमेशा से बदनाम रहा है। कोयला तस्कर आसानी से कोयला तस्करी कर चिमनी और गमला भट्ठों मे खपा रहे है। प्रदेश में सरकार किसी की भी हो कुछ सफेदपोश नेताओं का इन कोयला तस्करों को संरक्षण प्राप्त है। लखनपुर क्षेत्र के गुमगराकला खाल कछार , अमेरा खुली खदान के इर्द-गिर्द में अवैध कोयला उत्खनन किये जाने काफी क्षेत्र मौजूद है। इसके पांच किलोमीटर क्षेत्रफल के दायरे में पांच से छह चिमनी भट्ठा तथा दर्जनों गमला ईंट भट्ठा अवैध रूप संचालित किये जा रहे है जिसमें मुख्य रुप से सुरजपुर जिला से लगे नजदीकी ग्राम नेवारडाड, कन्दरई, जमदई,तथा अंबिकापुर गाँधीनगर थाना अंतर्गत रनपुर कला ,सुखरी,सपना, लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगराकला ,गणेशपुर, बिनकरा, कोरजा ,कटकोना , दरिमा थाना क्षेत्र में जमगवां, कुसु, तुनगुरी, तुरना, सिंगीटाना, अमलभिठ्ठी सहित आसपास के दर्जनों गांव में अवैध गमला ईटा भट्ठा संचालित है।

कोल माफियाओं द्वारा बाइकर्स गैंग की मदद से चोरी का कोयला खपाया जा रहा है।कोयला तस्कर भारी मात्रा में अवैध कोयला उत्खनन कर बड़े पैमाने पर इन ईट भट्टो में खपाने के साथ मोटी कमाई कर रहे हैं खनिज ,राजस्व, पुलिस विभाग अपनी-अपनी सेटिंग कर मौन सहमति बनाये हुये हैं। कोल माफियाओं द्वारा कोयला तस्करी करने का तरीका बदल दिया गया है। कोयला तस्करों द्वारा अवैध कोयला उत्खनन क्षेत्र के लगे सूरजपुर क्षेत्र के जमदई , कनदरई, रानपुर कला सपना सुखरी, लखनपुर, दरिमा क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से अवैध कोयला ढुलाई की जा रही है जिस पर खनिज विभाग राजस्व विभाग चुप्पी साधे हुए हैं तमाशाई बन तमाशा देख रही है। गुमगरा कला खाल कछार अमेरा खदान नदी किनारे कई वर्षो से अवैध खड्डे खोदकर कोयला का उत्खनन किया जाता रहा है।लेकिन प्रशासन इन पर कोई ठोस कार्यवाही करने में नाकाम रही है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वंश सिंह नेताम, तहसीलदार अंकिता पटेल , सहायक खनिज अधिकारी नेहा टंडन को फोन लगाया गया परंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किये जाने की स्थिति में उनकी पक्ष नहीं रखी जा सकी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments