मथुरा-वृंदावन की होली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। जहां पूरे भारत में होली का त्योहार सिर्फ दो दिन मनाया जाता है वहीं ब्रज क्षेत्र में इस पर्व की रौनक पूरे 40 दिनों तक रहती है। यहां होली की शुरुआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है, जब मंदिरों में पहली बार ठाकुर जी को गुलाल लगाया जाता है। इसके बाद होली तक रंग खेलने का सिलसिला जारी रहता है। भगवान कृष्ण की नगरी में केवल रंग और पानी वाली ही होली नहीं खेली जाती बल्कि यहां होली के कई अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
यहां की लड्डू होली, लठमार होली, छड़ीमार होली, फूलों वाली होली, हुरंगा होली तो विश्वभर में प्रसिद्ध है। तभी तो इस होली में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी खूब शामिल होते हैं। ब्रज की होली भक्तों को एक अलग ही लोक में ले जाती है।
ब्रज होली कैलेंडर 2026
| तारीख | होली का नाम | स्थान |
| 25 फरवरी 2026, बुधवार | लड्डू होली | बरसाना |
| 26 फरवरी 2026, गुरुवार | बरसाना लठ्ठमार होली | बरसाना |
| 27 फरवरी 2026, शुक्रवार | नंदगांव लठ्ठमार होली | नंदगांव |
| 28 फरवरी 2026, शनिवार | फूलों की होली | वृंदावन |
| 28 फरवरी 2026, शनिवार | विधवाओं की होली | वृंदावन |
| 1 मार्च 2026, रविवार | छड़ी-मार होली | गोकुल |
| 2 मार्च 2026, सोमवार | रमण रेती होली | गोकुल |
| 3 मार्च 2026, मंगलवार | होलिका दहन | मथुरा और वृंदावन |
| 4 मार्च 2026, बुधवार | रंगवाली होली (धुलंडी) | मथुरा और वृंदावन |
| 5 मार्च 2026, गुरुवार | हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा) | दाऊजी मंदिर |
मथुरा-वृंदावन होली 2026
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments