दुर्ग : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन राज्य सरकार द्वारा शराब दुकानों को खुले रखने के निर्णय के विरोध में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जन द्वारा आबकारी विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने इस निर्णय को राष्ट्रपिता के विचारों, मूल्यों एवं नैतिक दर्शन के विपरीत बताया।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महात्मा गांधी जी आजीवन नशामुक्त समाज, नैतिकता और आत्मसंयम के पक्षधर रहे। ऐसे दिन शराब की बिक्री को अनुमति देना न केवल शासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह राष्ट्रपिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना पर भी कुठाराघात है।विरोध प्रदर्शन के दौरान दुर्ग शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने अपने बयान में कहा— महात्मा गांधी जी ने नशामुक्त और स्वस्थ समाज का सपना देश को दिया। उनकी पुण्यतिथि पर शराब दुकानों को खोलना सरकार की नकारात्मक सोच और संवेदनहीन निर्णय का प्रतीक है। कांग्रेस इस निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और राज्य सरकार से तत्काल शराब दुकानों को बंद करने की मांग करती है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही अपना निर्णय वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
घेराव कार्यक्रम के दौरान इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, संजय कोहले, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, गुरदीप भाटिया, आनंद ताम्रकार, मनीष बघेल, देवेश्री साहू, अयूब खान, पार्षद दीपक साहू, अश्वनी निषाद , ज्ञानदास बंजारे, भास्कर कुंडले, अब्दुल गनी, बृजलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष राजा विक्रम बघेल, राकेश साहू, विमल यादव, नंद किशोर शर्मा, नंदा रावत, सुधीर चंदेल, विजयंत पटेल, हेमंत तिवारी, सुमित घोष, राजकुमार वर्मा, विनोद सेन, भीम सेन, बिजेंद्र भारद्वाज , जमुना साहू, निर्मला साहू, शकुन ढीमर, निकिता मिलिंद, एनी पीटर, अशोक मेहरा, सनी साहू, रवि कोसरिया, प्रकाश सीवनकर, चन्ने भाटिया, शिवाकांत तिवारी, अनीस रज़ा, इसाक अली, परमजीत सिंह भुई, विकास सापेकर, सुरेश जांघेल, गौरव उमरे, राहुल शर्मा, अनूप वर्मा, गणेश सोनी, शत्रुघ्न चक्रधारी, शिशिर कसार, वाहिद चौहान, मुकेश साहू, छोटू यादव, चंद्रशेखर पारख, अली असगर, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, प्रकाश जोशी,यश बाकलीवाल, भीमा चौहान, अजय शर्मा, मोनू साहू, नरेंद्र सोनकर, अशोक चंद्राकर, लोकेश चक्रधारी एवं राज पटले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments