न्यूजीलैंड ने ट्रंप के शांति बोर्ड का निमंत्रण ठुकराया

न्यूजीलैंड ने ट्रंप के शांति बोर्ड का निमंत्रण ठुकराया

नई दिल्ली :न्यूजीलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड आफ पीस में शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही अपने बोर्ड आफ पीस की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य गाजा में चल रहे अस्थिर युद्धविराम को मजबूत करना था, लेकिन अब उनका मानना है कि यह बोर्ड अन्य वैश्विक शक्तियों से संबंधित व्यापक भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

उन्होंने दर्जनों अन्य विश्व नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि तुर्किये, मिस्त्र, सऊदी अरब और कतर और इंडोनेशिया इस बोर्ड में शामिल हो चुके हैं, लेकिन वैश्विक शक्तियां और अमेरिका के पारंपरिक पश्चिमी सहयोगी अधिक सतर्क रहे हैं। लक्सन ने एक ईमेल में बयान जारी कर कहा कि ''वर्तमान स्वरूप में बोर्ड आफ पीस में शामिल न होने का निर्णय लिया गया है।'










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments