IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली :  भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हुई। इस दौरान उन्‍होंने कई सवालों को जवाब दिए।

सितांशु कोटक ने स्वीकार किया कि संजू सैमसन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन लय में नहीं आ पाए हैं और चार मैचों में मात्र 40 रन ही बना पाए हैं।

यह क्रिकेट करियर का हिस्सा है

कोटक ने कहा, "संजू एक सीनियर खिलाड़ी हैं, वे बहुत अच्छे हैं। शायद उन्होंने उतने रन नहीं बनाए हैं जितने सभी चाहते हैं, लेकिन यह क्रिकेट करियर का हिस्सा है। कभी-कभी आप लगातार पांच पारियों में बहुत रन बनाते हैं और कभी-कभी आपका प्रदर्शन थोड़ा खराब हो जाता है।"

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कोटक ने कहा कि इस कठिन दौर में टीम की पूरी टीम सैमसन के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "मनोबल को मजबूत रखना हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होती है। वह अभ्यास कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है, इसलिए हम सभी जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है। मुझे संजू के बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।"

संजू ने किया अभ्‍यास

सैमसन ने मैच से पहले ग्रीनफील्ड स्टेडियम में लगभग 30 मिनट तक नेट पर जमकर पसीना बहाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हरि और रघु जैसे साइड-आर्म गेंदबाजों का सामना करते हुए सेशन की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के खिलाफ कुछ शॉट लगाए। इसके बाद उन्होंने नेट से ब्रेक लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल से थोड़ी देर बातचीत की।

कोटक ने कहा, "यह सीरीज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है। जाहिर है, यह फायदेमंद है क्योंकि विश्व कप से पहले आप लय में आने लगते हैं, आप संयोजन खोजने लगते हैं और आप खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करते हैं।"उन्होंने कहा, "खेलते समय हम यही सब कर सकते हैं। इसलिए, ये पांच मैच और उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज भी हमारे लिए बहुत उपयोगी रही हैं।"

ईशान पर दिया अपडेट

कोटक ने ईशान किशन की चोट पर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "ईशान किशन ने जब भी मौका मिला है, अच्छा प्रदर्शन किया है। कभी-कभी विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके नहीं मिलते। लेकिन जब भी ईशान खेले हैं, उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी दोनों पारियों का प्रदर्शन वाकई उत्साहजनक था क्योंकि पावर प्ले में आप ऐसे खिलाड़ी की तलाश में रहते हैं जो वैसा ही खेल सके जैसा उन्होंने खेला।"

उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता है, फिलहाल तो उनके खेलने की पूरी संभावना है। फिजियो अभ्यास के लिए यहां मौजूद हैं। फिजियो ही फैसला लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि वह खेलेंगे।"










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments