किरंदूल : महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को पूरे क्षेत्र में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) घोषित किया गया था।इस दौरान शराब और मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद, नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।इस दौरान कुछ मटन और मुर्गा दुकानें खुली पाई गईं, जो शासन के आदेशों का उल्लंघन कर रही थीं।शुक्रवार रात 08 बजे अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सिंगारपुर कैंप वार्ड क्रमांक 17 के दुकानदारों पर कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय पर्वों और विशेष दिवसों पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। यदि भविष्य में भी इस प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका अमला मौजूद रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments