वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने आज लोकसभा में अपना रिकॉर्ड नौवां Aam Budget पेश किया। अपने Budget भाषण में उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की, जो शहरों को विकास के कनेक्टर के रूप में जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर में मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने विकसित भारत के लिए बैंकिंग सेक्टर पर एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा, जो सेक्टर की व्यापक समीक्षा करेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवाओं के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते हुए कहा, 'मैं एक हाई-पावर्ड 'एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज' स्टैंडिंग कमेटी बनाने का प्रस्ताव देती हूं, जो ऐसे उपायों की सिफारिश करेगी जो विकसित भारत के मुख्य ड्राइवर के तौर पर सर्विस सेक्टर पर फोकस करें। इससे हम सर्विस सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनेंगे, और 2047 तक हमारी ग्लोबल हिस्सेदारी 10 फीसदी होगी। यह कमेटी ग्रोथ, रोजगार और एक्सपोर्ट की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी। वे AI सहित उभरती टेक्नोलॉजी का नौकरियों और स्किल की जरूरतों पर पड़ने वाले असर का भी आकलन करेंगे और उसके लिए उपाय सुझाएंगे।' आइए, जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में और किन मुद्दों पर बोल रही हैं।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर भी बजट में फोकस दिखा। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने दिव्यांगजन कौशल योजना का ऐलान किया, जिसका मकसद प्रत्येक दिव्यांग समूह को उद्योग अनुकूल और विशिष्ट प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मान से जीवन जीने के अवसरों को सुनिश्चित करना है। साथ ही, दिव्यांग सहारा योजना की घोषणा भी हुई। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एल्मिको) को सहायक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश और एआई से एकीकरण के लिए मदद करना है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धात्मकता को और बढ़ाने के लिए मैं एक 'नारियल प्रोत्साहन योजना' का प्रस्ताव करती हूं। इसका उद्देश्य विभिन्न हस्तक्षेपों के माध्यम से उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना है, जिसमें प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों में अनुत्पादक पेड़ों के स्थान पर नई किस्मों के पौधे लगाना शामिल है। भारतीय काजू और कोको के लिए भी एक समर्पित कार्यक्रम का प्रस्ताव है, ताकि कच्चे काजू और नारियल उत्पादन एवं प्रसंस्करण में भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाई जा सके और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम वैश्विक ब्रांडों में बदला जा सके।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं तीन नए AIIMS संस्थान स्थापित करने, आयुष फार्मेसियों और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को उन्नत बनाने और अधिक कुशल व्यक्ति उपलब्ध कराने और जामनगर स्थित डब्ल्यूएचओ (WHO) वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड करने का प्रस्ताव करती हूं।
वित्त मंत्री ने बजट 2026 में किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) क्षेत्र एक बढ़ता हुआ उद्योग है, जिसके 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। मैं मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहयोग देने का प्रस्ताव करती हूं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments