दन्तेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त एसपी रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और एसडीओपी राहुल उयके के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत 1 फरवरी 2026 को मुखबीर सूचना पर कार्रवाई की गई।दन्तेवाड़ा बाईपास (ग्राम बालूद रोड) पर पीकअप (CG-18R-0439), मारुति ईको (CG-18Q-0332) और एक स्कूटी के साथ 45 पेटी (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी जंगल की ओर भाग गए। वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सउनि. पंकज धर, प्र.आर. 72 बुधरू कड़ती, आरक्षक 238 चंदन गोयल, 833 जलदेव मरकाम और 387 राजेश इस्ताम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने संदिग्धों पर सतत नजर रखने का आश्वासन दिया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments