नई दिल्ली : भूमि पेडनेकर की मस्ट वॉच सीरीज 'दलदल'अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी को रिलीज हुई। इस सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को इसका इंतजार था और बैक टू बैक मर्डर हिस्ट्री का रहस्य जानने के लिए हर कोई इच्छुक था।
साल 2019 में आई थी किताब
भूमि के अलावा, शो में आदित्य रावल, समारा तिजोरी, चिन्मय मंडलेकर, संदीप कुलकर्णी और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। ये क्राइम ड्रामा इस समय अमेजन प्राइम पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये क्राइम ड्रामा भिंडी बाजार नाम की एक पुस्तक पर आधारित है जो छह साल पहले 2019 में पब्लिश हुई थी। इस वजह से दर्शक इस शो को देखने के लिए और भी उत्सुक हैं।
डीसीपी के किरदार में नजर आईं भूमि
भूमि पेडनेकर शो में डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभा रही हैं। हालांकि सीरीज के निर्माताओं ने कहानी को पर्दे पर लाने में थोड़ी बहुत लिबर्टी ली है, लेकिन मुख्य किरदार वही है जो विश धामिजा द्वारा लिखित पुस्तक में है। पुस्तक में भी मुंबई में हो रही हत्याओं का जिक्र है और 'डीसीपी रीता फरेरा' को इन मौतों के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए बुलाया जाता है। हालांकि, कहानी में तब मोड़ आता है जब ये मामले 1982 में हुए मानव तस्करी के एक मामले से जुड़ जाते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
मुंबई में भिंडी बाजार नाम से जगह
विश्व धामिजा की किताब का नाम दक्षिण मुंबई के एक स्थान से लिया गया है जिसका नाम भिंडी बाजार है। यह एक ऐसा बाज़ार है जिसकी स्थापना कई साल पहले, जब भारत पर ब्रिटिश शासन था, तब हुई थी। उस दौरान शहर के विकास कार्यों में कई मजदूर लगे हुए थे और वे भिंडी बाजार में ही रहते थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 2011 में भिंडी बाजार के लिए 2,000 करोड़ रुपये की एक नई परियोजना की पुष्टि की थी। डीएनए की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस परियोजना की शुरुआत दाऊदी बोहरा समुदाय के मुखिया डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन ने की थी।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
दलदल सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं। हिंदी के अलावा, दर्शक इसे तमिल और तेलुगु में अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेनी इसके निर्माता हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments