सरगुजा : 30 जनवरी दिन शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के कांग्रेसियों ने गांधी चौक (केवरा) में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल गांधी जी के आदर्शों को याद किया, उनके बताये अहिंसा के पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस तारतम्य में कांग्रेसियों ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर NH-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग) पर सांकेतिक चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजन ""पीर पराई जाने रे...का गायन भी किया और वक्ताओं ने उनके जीवन व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
दोपहर 12 बजे दो मिनट का मौन रखकर देश की आजादी के महानायक को श्रद्धांजलि दी गई।किसानों के हक में सड़क पर उतरे कांग्रेसी श्रद्धांजलि सभा के पश्चात, क्षेत्र के किसानों के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने NH-130 पर सांकेतिक चक्काजाम किया प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार करार वादे से मुकरते हुये प्रत्येक पंजीकृत किसान का पूरा धान खरीदने में विफल हो रही है।चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगे धान खरीदी के लिए समय-सीमा में वृद्धि: धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक की जाए। पूरा धान खरीदने की गारंटी: सरकार अपने वादे के मुताबिक हर पंजीकृत किसान का दाना-दाना समर्थन मूल्य पर खरीदे। पारदर्शी टोकन व्यवस्था: खराब मौसम और तकनीकी कारणों से जो किसान पिछड़ गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी किए जाएं।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों किसान अपनी मेहनत की फसल को बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष अमित सिंह देव,सराफ़त अली,रमेश जायसवाल, सतेंद्र रॉय, मोहम्मद इरशाद खान,मकसूद हुसैन, मोजिब खान,विनोद सिंह,भूखल राम,इमरान हुसैन, देवनारायण सिंह, मुकेश सिंह, सूरज सिंह, रामसुजान द्विवेदी, भानु राजवाड़े,मोहर लाल , विभिन्न पदाधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता , किसान ,पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments