4.18.66 करोड़ लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने भूमिपूजन कर बुनियाद रखी

4.18.66 करोड़ लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने भूमिपूजन कर बुनियाद रखी

सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर एवं वार्ड क्रमांक 06 मस्जिद के पीछे ग्राऊंड में 31जनवरी दिन शनिवार को 4.18.66 (चार करोड़ अठारह लाख छियासठ हजार) रूपए लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने किया तथा बुनियाद रखी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक होने वाले निर्माण कार्यों में नाली निर्माण , सी.सी रोड , बाऊडरीवाल शेड निर्माण , सीढी निर्माण , पी.सी.सी रोड निर्माण , सांस्कृतिक कक्ष निर्माण , सामुदायिक भवन निर्माण , खेल निर्माण विकास कार्य , पुलिया निर्माण कार्य , स्ट्रीट लाईट कार्य , तालाब विकास कार्य शामिल हैं। उक्त सभी निर्माण कार्यों का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया है। आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल , नगर पंचायत अध्यक्षा सावित्री दिनेश साहू ,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी , वार्ड पार्षद राजेश सोनवानी , समीम उद्दीन , उर्मिला खलखो , दिनेश साहू गायत्री सचिन बसंल , भाजपा नेता राहुल अग्रवाल , राकेश अग्रवाल , राजेंद्र जायसवाल , शिवराज सिंह , सुरेश जायसवाल , ठेकेदार मुरारी जायसवाल , महेश नायर वार्डवासी घासी राम साहू , रामसागर साहू , मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी , उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का , सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ,प्लबंर रमेश ठाकुर स्वच्छता प्रभारी विनेश राम खलखो तथा वार्ड क्रमांक 06-07 तथा 15 के वार्डवासी काफी संख्या में मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments