नई दिल्ली :डाक विभाग में सरकारी नौकरी का सपने देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। बता दें, डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन आज यानी 31 जनवरी से शुरू कर दिए हैं। जो उम्मीदवार डाक सेवा विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जीडीएस के कुल 28,000 से ज्यादा उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

कितनी मिलेगी सैलरी
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,000 रुपये से 29,380 रुपये और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर एवं डाक सेवक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। कक्षा 10वीं अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments