Under19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 253 रन का टारगेट रखा था। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस टारगेट को 33.3 ओवर में हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर सकी और अंत में टारगेट से काफी पीछे रह गई। जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री मारी। पाकिस्तान की टीम इस मैच में सिर्फ 194 रन ही बना पाई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
भारत की तरफ से वेदांत त्रिवेदी ने लगाया अर्धशतक
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया को इस मैच में शुरुआत अच्छी मिली थी, पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए। नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला इस मैच में नहीं चला, वह 2 गेंदों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 47 के स्कोर पर टीम इंडिया को लगातार तीन झटके लगे। इसके बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने भारतीय पारी को संभाला। टीम इंडिया के लिए इस मैच में एकमात्र अर्धशतक वेदांत त्रिवेदी के बल्ले से आया। उन्होंने 98 बॉल पर 68 रन बनाए। उनके अलावा अंबरीश ने 29 रन, कनिष्क चौहान ने 35 और खिलन पटेल ने 21 रन का योगदान दिया।
टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने टेक दिए घुटने
टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका 23 के स्कोर पर लगा। समीर मिन्हास जिनसे इस मैच में काफी उम्मीदें थी, वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने 42 और उस्मान खान ने 66 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को टॉप-4 में नहीं पहुंचा सके। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। इस मैच में पाकिस्तान के कई बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सके। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की, खासकर कप्तान आयुष म्हात्रे ने। उन्होंने इस मैच में तीन विकेट लिए। वहीं खिलन पटेल ने भी 3 विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम अंत में 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments