नई दिल्ली : क्या आप भी काफी वक्त से 15 हजार रुपये के बजट में एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए अमेजन एक जबरदस्त डील लेकर आया है। जी हां, इस वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर realme P4X स्मार्टफोन अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत पर मिल रहा है। साथ ही इस फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जो इस डील को और खास बनाते हैं।
इस फोन में 7000 mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर मिल रहा है। अगर आप भी इस बड़ी बैटरी वाले फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील को जरूर जान लें।
Realme P4X स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर
Realme के इस फोन की कीमत वैसे तो 17,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस डिवाइस को बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 15,148 रुपये में खरीद सकते हैं। IDFC FIRST Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ तो फोन पर एक्स्ट्रा 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद तो फोन की कीमत सिर्फ 14,148 रुपये रह जाती है। जबकि HDFC Bank Credit कार्ड का साथ 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
Realme P4X के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Realme के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, IP64 रेटिंग, UFS 3.1 स्टोरेज और Android 15 मिल रहा है। इस फोन की खासियतों में इसकी बड़ी बैटरी, फास्ट रिफ्रेश रेट और 5G परफॉर्मेंस शामिल है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments