राजिम के दुतकैयां गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी-तोड़फोड़; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

राजिम के दुतकैयां गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी-तोड़फोड़; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : राजिम थाना क्षेत्र से लगे दुतकैयां  गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के बाद गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, वहीं प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक समुदाय के कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई। मारपीट की खबर फैलते ही दूसरे पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने कथित हमलावरों के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान गांव में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ हुई। कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को भी जलाया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पुलिस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले दुधकैयां गांव में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हुई थी। उस समय ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी को जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपी द्वारा दोबारा दूसरे समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद गांव में तनाव और अधिक बढ़ गया और स्थिति हिंसक रूप ले बैठी।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी के घर पर पहुंचकर आगजनी की, वहीं एक कार को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी आरिफ खान को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना से जुड़े तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने बताया कि गांव का माहौल पूरी तरह शांत है और स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी और एसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।गांव में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल और एम्बुलेंस की टीमें भी मौके पर तैनात हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता गांव में शांति व्यवस्था बहाल रखना और किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकना है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments