परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड (आद्र भूमि) दिवस एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत तौरेंगा जलाशय में किया गया। यह कार्यक्रम शससिगानन्दन (वन मंडलाधिकारी, गरियाबंद) के आदेश एवं विकास चंद्राकर (उप वनमंडलाधिकारी, राजिम) के निर्देशों के पालनार्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी पाण्डुका के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी (वन सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद), कुलेश्वर सोनवानी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा), युवराज साहू (वन सभापति, जनपद पंचायत छुरा), महेन्द्र ठाकुर (जनपद सदस्य, छुरा), भूपेंद्र ध्रुव (सरपंच, ग्राम पंचायत तौरेंगा) एवं नागेश तिवारी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत तौरेंगा) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस अवसर पर ग्राम तौरेंगा, सांकारा, कुम्हरमरा के ग्रामीणजन, वन अमला एवं स्कूली बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित समस्त अतिथियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों द्वारा आद्रभूमि संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ के साथ की गई। इसके पश्चात सभी ने मिलकर तौरेंगा जलाशय में स्वच्छता अभियान चलाया और जलाशय (वेटलैंड) को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आद्रभूमियां जैव विविधता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनके संरक्षण से न केवल जल स्रोत सुरक्षित रहते हैं, बल्कि स्थानीय आजीविका और वन्यजीवों का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। साथ ही वनाग्नि से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए वनों को आग से बचाने, सतर्कता बरतने एवं सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं बच्चों से आग्रह किया गया कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों, वेटलैंड्स और वनों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा स्वच्छता और अग्नि सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक रहें। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments