आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने पूरे शरीर का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन अक्सर अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। दिनभर का तनाव, घंटों खड़े रहकर काम करना या टाइट जूते पहनना। इसका बुरा असर हमारे पैरों पर पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि केवल 15-20 मिनट गुनगुने नमक के पानी में पैर डुबोकर बैठने से आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक सुकून भी पा सकते हैं? आइए जानते हैं।
नमक का पानी दिनभर के थकान से दिलाता है राहत:- जब आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैर रखते हैं, तो यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। नमक में मौजूद मैग्नीशियम स्किन के खिचाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे हम काफी लंबे समय तक खड़े रह सकते हैं और हमें थकान महसूस नहीं होगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
नमक के पानी से नींद में होता है सुधार:- पैर हमारे शरीर के 'प्रेशर पॉइंट्स' का केंद्र होते हैं। गर्म पानी और नमक नर्वस सिस्टम को शांत करता है। जिससे हमारा तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।
पैरों की बदबू और डेड स्किन से मिलता है छुटकारा:- नमक एंटी-सेप्टिक माना जाता है। यह पैरों की डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालता है। इससे एड़ियां मुलायम बनती हैं। अगर आपको पसीने की वजह से पैरों में स्मेल आती है, तो यह सबसे सस्ता और प्रभावी इलाज है।
नमक से टांक्सिन्स निकलता है बाहर:- ऐसा माना जाता है कि नमक का पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। जिससे ब्ल़ड सर्कूलेशन अच्छा बना रहता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments