नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो भारत को फायदा या नुकसान? आइए जानते हैं पूरा समीकरण

नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो भारत को फायदा या नुकसान? आइए जानते हैं पूरा समीकरण

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. इस फैसले से न सिर्फ फैंस सबसे बड़ी राइवलरी से वंचित हो जाएंगे, बल्कि क्रिकेट की इकोनॉमी पर भी इसके असर पड़ेगा.पीसीबी ने अभी तक सरकार के निर्देश को आईसीसी के सामने अपना ऑफिशियल रुख नहीं बताया है. ऐसे में अगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच को नहीं खेलता है तो आगे क्या होगा, किस टीम को इससे फायदा और नुकसान होगा.जानते हैं पूरा समीकरण.

1. भारत को वॉकओवर मिलेगा: बीसीसीआई ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जाएगी. टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, ट्रेनिंग करने और टॉस के लिए पहुंचने का प्लान बना रही है, और पाकिस्तान के आने का इंतज़ार करेगी. हालांकि, अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी को भारतीय टीम को वॉकओवर देना होगा, साथ ही 2 पॉइंट भी देने होंगे.पाकिस्तान के इस फैसले से उनके नेट रन रेट को नुकसान होगा, जिससे अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

2. पॉइंट शेयर होंगे: एक और समीकरण यह हो सकती है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक पॉइंट मिले. लेकिन, इस स्थिति के लिए, भारत के कप्तान और सलमान अली आगा दोनों को टॉस के समय मौजूद नहीं होना होगा. इस स्थिति में मैच रेफरी दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट देगा.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

3. ICC पाकिस्तान को खेलने के लिए मनाएगा: सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए सबसे अच्छी स्थिति यह है कि पाकिस्तान भारत मैच का बॉयकॉट करने का फैसला बदल दे. फैंस, खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर और खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए, मैच का तय समय पर होना ही सबसे अच्छी स्थिति है.

सेमीफाइनल और फाइनल में ऐसी स्थिति रही तो क्या होगा ?

अब यदि ग्रुप 8 के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल या फिर फाइनल में पहुंचती है और एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होता है. ऐसे में अगर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से मना कर देती है तो सेमीफाइनल के लिए आईसीसी भारत को वॉकओवर देगी, जिससे भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, फाइनल में दोनों टीमें पहुंचती है और भारत के खिलाफ नहीं खेलती है तो भारतीय टीम बिना खेले ही चैंपियन बन जाएगी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments