विधायक भावना बोहरा ने डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

विधायक भावना बोहरा ने डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा 02फरवरी 2026 : पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में जनता की आकांक्षाओं, सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर निर्माण कार्यों की सौगात जनता को मिल रही है। आज ग्राम रामपुर (ठाठापुर) में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं आजीविका मिशन अन्तर्गत महिला समूह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने ₹97 लाख 43 हजार की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ₹43 लाख 68 हजार की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण, ₹25 लाख की लागत से रानी खेत के पास स्टापडेम निर्माण, गनियारी नाला में ₹19 लाख की लागत से चेकडेम निर्माण, ₹8 लाख की लागत से प्राथमिक शाला के पास पुलिया निर्माण एवं ₹1 लाख 75 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांव–गांव तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पुलिया, जल संरक्षण, नाली निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज इन सभी विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन से जल संरक्षण, आवागमन सुविधा और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आज जो विकास की तस्वीर दिखाई दे रही है, वह डबल इंजन भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों, सशक्त नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष परिणाम है। आज हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी और अधोसंरचना निर्माण से आम जनता को सुविधा व लाभ मिल रहा है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन से पंडरिया विधानसभा में आवागमन सुगम हुआ है। डबल इंजन भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है कि हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचे। जल जीवन मिशन के तहत पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि पुल-पुलिया, सीसी रोड, नाली निर्माण, जल संरक्षण संरचनाएं, स्टापडेम और चेकडेम जैसे कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना मजबूत हुई है। इन विकास कार्यों से खेती, जल प्रबंधन और गांवों की आंतरिक कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है, जिससे समग्र ग्रामीण विकास को गति मिली है। आज पंडरिया विधानसभा का हर गांव विकास की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, महामंत्री दारा सिंह, जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, सरपंच गोपाल नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू सिंह, रूखमणि खोमलाल कौशिक जी सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments