Parag Tyagi  शेफाली जरीवाला की मौत के बाद काम पर लौटे पराग त्यागी

Parag Tyagi शेफाली जरीवाला की मौत के बाद काम पर लौटे पराग त्यागी

 टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार पराग त्यागी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल 27 जून को पराग की पत्नी और कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया था।पत्नी के मौत से पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए थे लेकिन समय के साथ खुद को संभालते हुए पैरों पर खड़े भी हुए। वहीं पराग के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि अब वो छोटे परदे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए दोबारा नजर आएंगे। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पराग त्यागी  ने अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक दिखाते हुए वीडियो शेयर किया। एक बार फिर पराग त्यागी नेगेटिव किरदार निभाएंगे सीरियल 'चंदनबाला'  में जो जल्द ही टीवी पर रिलीज होगा। पराग त्यागी का महाराजों वाला लुक देख फैंस खुश हुए कि आखिर वो काम पर लौट आए हैं। शेफाली जरीवाला की मौत के 8 महीने बाद पराग त्यागी को फैंस स्क्रीन पर देख पाएंगे। ऐसे में जसवीर कौर, आरती सिंह जैसे कई टीवी स्टार्स और दर्शकों ने पराग को इस नए सफर के लिए प्यार और शुभकामाएं दी। ये शो कब और कहां रिलीज होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि इस सीरियल में लीड रोल निभाते हुए दिखेंगी सीरत कपूर। सीरियल 'चंदनबाला' का ये इन्ट्रोडक्शन वीडियो जनता को काफी पसंद आया। फैंस काफी दिलचस्पी से इस सीरियल की रिलीज का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

जैसा की आपको मालूम है पराग त्यागी, पवित्रा रिश्ता, जोधा अकबर, अघोरी जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। पराग को टीवी दुनिया में पहचान सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' से मिली थी। दूसरी तरफ शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी ने अपनी स्वर्गीय पत्नी का सपना पूरा करते हुए फाउंडेशन खोला। पराग त्यागी ने शेफाली के सभी अधूरे सपनों को पूरा करने का फैसला लिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments