महासमुंद : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 25 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ओडिशा के 4 अंतरराज्यीय तस्करों सहित रायपुर के मुख्य खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (CG 10 AS 9099), जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये के साथ 2 लाख 03 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 19 लाख 84 हजार 100 रुपये है।
27वीं कार्रवाई, 2026 में अब तक 2123 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यह कार्रवाई वर्ष 2026 की अब तक की 27वीं बड़ी कार्रवाई है। एएनटीएफ के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 2123.716 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 55 आरोपी राज्य के बाहर के हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
ऐसे पकड़े गए आरोपी
1 फरवरी 2026 को एएनटीएफ को अवैध गांजा परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विधिवत कार्रवाई करते हुए कोमाखान थाना क्षेत्र में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 25 किलो गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और नगदी जब्त की गई।
इस प्रकरण में रायपुर शिवनगर, शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक निवासी बंशी साहू को मुख्य खरीददार बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले में एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर रहीहै। तस्करी से जुड़े सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
प्रशांत नंदा, निवासी रंगाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)
संजय नाग, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)
दीपक महानंद, निवासी जिला बलांगीर (ओडिशा)
शंकर हरपाल, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)
बंशी साहू, निवासी शिवनगर, शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक, रायपुर
पुलिस की अपील
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस या एएनटीएफ को गोपनीय रूप से दें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments