Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo के दो नए 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली :  ओप्पो ने चीन में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G के नाम से अपने नए फोन्स पेश कर दिए हैं। दोनों हैंडसेट अभी Oppo चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। Oppo A6i+ 5G दो कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं, जबकि Oppo A6v 5G तीन कलर और एक सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

जहां एक तरफ Oppo A6i+ 5G में 7,000mAh की बैटरी मिल रही है जिसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। तो वहीं, दूसरी तरफ Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी मिल रही है। दोनों नए हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G की कीमत और उपलब्धता

Oppo A6i+ 5G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 यानी लगभग 20,000 रुपये है।
Oppo A6i+ 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 यानी लगभग 21,000 रुपये है।
Oppo A6i+ 5G के 12GB+512GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी लगभग 24,000 रुपये है।
Oppo A6v 5G के सिंगल 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 यानी लगभग 16,000 रुपये है।
ये दोनों डिवाइस 6 फरवरी से Oppo चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Oppo A6i+ 5G, Oppo A6v 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo के इन दोनों डिवाइस में 6.75-इंच HD+ LCD स्क्रीन देखने को मिल रहा है। साथ ही इन दोनों फोन्स में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 256 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। दोनों डिवाइस 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट भी देते हैं। दोनों फोन्स को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है।

Oppo A6i+ 5G, Oppo A6v 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए दोनों Oppo A6 सीरीज डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 50-मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल (f/2.4) मोनोक्रोम कैमरा मिल रहा है। जहां Oppo A6i+ 5G में 8MP सेल्फी कैमरा है, तो वहीं, Oppo A6v 5G में 5MP सेल्फी कैमरा है। Oppo A6i+ 5G में 7,000mAh और Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी मिल रही है। हालांकि दोनों हैंडसेट 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments