यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च,जानें कितनी है रेंज और कीमत

यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च,जानें कितनी है रेंज और कीमत

नई दिल्‍ली : भारत में कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख निर्माताओं में शामिल यामाहा की ओर से पहले Electric Scooter को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च किए गए Yamaha EC-06 में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। कितनी रेंज मिलती है और इसकी क्‍या कीमत है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ Yamaha EC-06 

यामाहा की ओर से पहले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर Yamaha EC-06 को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में इको, स्टैंडर्ड और पावर मोड, हाइड्रोलिक डैम्पर्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, यामाहा मोटर कनेक्ट आर, 24.5 लीटर बूट स्‍पेस, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है रेंज

यामाहा की ओर से अपने पहले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को भारत में 4 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस बैटरी को चार्ज करने में आठ घंटे लगते हैं और सिंगल चार्ज में इसे 169 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 6.7 किलोवाट की पावर और 26 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस मोटर से स्‍कूटर को  79 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

अधिकारियों ने कही यह बात

यामाहा इंडिया के चेयरमैन हाजिमे आओटा ने कहा कि ईसी-06 टिकाऊ शहरी गतिशीलता की दिशा में यामाहा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में कार्बन-तटस्थ भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में यामाहा उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक नवाचार के माध्यम से इस राष्ट्रीय एजेंडा का समर्थन करने में गर्व महसूस करता है। रोजमर्रा के आवागमन के लिए डिज़ाइन की गई यह बाइक दक्षता और प्रदर्शन का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है, साथ ही प्रभावशाली रेंज और सहज फीचर्स भी देती है। यामाहा का यह अपनी तरह का पहला मॉडल है, जो दर्शाता है कि स्थिरता और रोमांचक सवारी कैसे एक साथ संभव हैं—यह हमारे ब्रांड दर्शन और भारत की हरित अर्थव्यवस्था के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी के अनुरूप है।

कितनी है कीमत

यामाहा की ओर से अपने पहले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को भारत में 1.67 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। इस स्‍कूटर की बैटरी पर निर्माता की ओर से तीन साल या 30 हजार किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments