नई दिल्ली : भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में TVS Raider 125 को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बढ़ गई कीमत
दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में TVS Raider 125 को ऑफर किया जाता है। टीवीएस की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत में 1250 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन इसके सभी वेरिएंट्स पर कीमत में बढ़ोतरी एक समान नहीं की गई है। अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग कीमत बढ़ाई गई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
टीवीएस की मोटरसाइकिल के ड्रम वेरिएंट की कीमत में 1250 रुपये, सिंगल सीट की कीमत में 950 रुपये, स्प्लिट सीट की कीमत में 900 रुपये, आई गो की कीमत में 900 रुपये, सुपर स्क्वॉड की कीमत में 900 रुपये, एसएक्ससी डीडी की कीमत में 925 रुपये और टीएफटी डीडी की कीमत में 950 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
कितनी हुई कीमत
बढ़ोतरी के बाद इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 82 हजार रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 97050 रुपये है।
किनसे है मुकाबला
टीवीएस की ओर से रेडर 125 को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hero X Treme125R, Bajaj Pulsar N125, Honda CB Hornet 125 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments