डकैती और हत्या के प्रयास की वारदातों से दहशत फैलाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में घायल

डकैती और हत्या के प्रयास की वारदातों से दहशत फैलाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में घायल

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में आतंक मचाने वाले खतरनाक लुटेरा गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात 5 अलग-अलग स्थानों पर खूनी खेल खेलने वाले इस गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घेराबंदी के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है।

इस गिरोह की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हमले में कुल 13 राहगीर घायल हुए हैं। गिरोह के सदस्य सुनसान रास्तों पर बाइक से निकलते थे और राह चलते लोगों को रोककर सीधे उनके सिर पर लोहे की रॉड या पाइप से वार करते थे।ग्राम कचंदा निवासी मुकेश राय सागर और अमन बंजारे की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती हैं, जिनमें से एक घायल कोमा में चला गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

दीपक कुमार कश्यप, प्रशांत कश्यप और अनिकेत राय सागर सहित करीब आधा दर्जन लोगों के सिर पर गंभीर टांके आए हैं। ​पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह का मुख्य आरोपी रामनाथ अपने साथियों के साथ छिपने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी।

ये आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित निखिल टंडन (18 वर्ष), मनीराम गोंड (19 वर्ष), नरेश यादव (19 वर्ष), रोशन टंडन (19 वर्ष), आयुष रात्रे (18 वर्ष) और दो नाबालिग लड़कों के साथ रामनाथ (मुठभेड़ में घायल) को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments