नई दिल्ली : बॉलीवुड के बेहतरीन प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिन पहले रिटायरमेंट का अनाउंस करके फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वे किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में नहीं लेंगे। हालांकि सिंगर ने ये नहीं बताया कि वे आगे क्या करने वाले हैं। लेकिन बतौर प्लेबैक सिंगर अब वे गाना नहीं गाएंगे।
अरिजीत का नया गाना रिलीज
हालांकि रिटायरमेंट के बाद उनका पहला गाना रिलीज हो गया है जिसमें आप अरिजीत की आवाज को एंजॉय कर सकते हैं। यह गाना है शाहिद कपूर की ओ रोमियो का इश्क का फीवर जो कि शाहिद और तृप्ति पर फिल्माया गया है।
फैंस हुए इमोशनल, दिए ऐसे रिएक्शन
अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुए इस गाने पर फैंस इमोशनल होकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ' अरिजीत आप अपने हर गाने से इश्क का फीवर देते हैं'। एक ने लिखा, 'अरिजीत सिंह कभी रिटायर नहीं होंगे अभी तो और गाने आएंगे'। एक ने कमेंट किया, ' अरिजीत सिंह को बॉलीवुड की नहीं बॉलीवुड को अरिजीत सिंह की जरूरत है'।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अरिजीत सिंह ने लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास
अरिजीत सिंह ने सन्यास लेते हुए लिखा, 'हैलो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल, मैं आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया करता हूं इतने सालों तक मुझे प्यार और सपोर्ट देने के लिए। मुझे से अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगिंग के लिए कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा, मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। ये एक बहुत अच्छी जर्नी थी'।

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी स्टारर ओ रोमियो 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इसमें फरीदा जलाल, नाना पाटेकर अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
इस गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं और विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। अनाउंसमेंट के 5 दिन बाद अरिजीत का यह गाना फैंस के लिए तोहफे जैसा है, क्योंकि अरिजीत का रिटायरमेंट फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments