सर्दियों में ये फूड तेजी से बढ़ा देते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल,इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में ये फूड तेजी से बढ़ा देते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल,इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में खानपान में कई बदलाव हो जाते हैं. इस मौसम में लग गर्मियों की तुलना में अधिक खाते हैं. डाइट में तली भुनी चीजों और मीठा भोजन बढ़ जाता है. लेकिन इस मौसम में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है. अनजाने में कुछ ऐसा ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए जो तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता हो. इस मौसम में क्या चीजें कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती हैं

सर्दियों में ये चीजें कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं

ज्यादा घी वाली सब्जियां:- डॉ सुभाष बताते हैं कि अगर आप किसी भी सब्जी में घी डालते हैं और घी गर्म होता है तो ये नुकसानदेह हो सकता है. इसमें सैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है. सर्दियों में आपको सीमित मात्रा में घी खाना चाहिए. घी के अलावा सभी तरह की तली-भुनी चीजें जैसे कि समोसा, कचौड़ी या पकौड़े खाने से भी परहेज करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें रिफाइंड तेल का यूज होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉव की मात्रा को बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

रेड मीट:- मौसम कोई भी हो ज्यादा मात्रा में रेड मीट खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. इसमें अधिक मात्रा में फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है. ऐसे में इसको कम मात्रा में खाएं. अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है. इन चीजों के अलावा आपको सर्दियों में अधिक मात्रा में मीठा खाने से भी बचना चाहिए.

सर्दियों में किन बातों का ध्यान रखें

1. रोज़ 30 मिनट वॉक करें

2. हल्की एक्सरसाइज भी ज़रूर करें

3. डाइट में हरे सब्जियां और फलों को शामिल करें

4. कोलेस्ट्रॉल की महीने में एक बार जांच जरूर करा लें

ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से मिलें

1. सीन में तेज दर्द और हाथ तक जा रहा हो

2. चलते समय सांस फूलना

3. थकान

4. बैचेनी









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments