जशपुरनगर 03 फरवरी 2026 : भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत किसानों के लिए डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान आईडी आवश्यक होगी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसान आईडी निर्माण को लेकर जिले भर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना किसान आईडी कार्ड बनवाकर डिजिटल कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने में सहभागी बनें।
डिजिटल किसान आईडी कार्ड के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, सेवा सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय, कृषि ऋण सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।किसान अपना डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनवाने हेतु बी-1 दस्तावेज, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (सीएससी) में संपर्क कर सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments