रायपुर : पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला से बस स्टैंड की अव्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर कांग्रेस जनों ने विस्तृत चर्चा कर वहां पुलिस बल बढ़ाने की मांग की साथ ही हांकरो द्वारा सवारी के साथ मारपीट एवं नशा सामग्री बेचने की शिकायतों पर ध्यान आकर्षित किया । पूर्व महापौर प्रमोद दुबे कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा,विकास उपाध्याय, पप्पू राजेंद्र बंजारे संजय पाठक सहित प्रमुख नेताओं ने पुलिस आयुक्त को बताया कि उड़ीसा से भारी मात्रा में नशे की सामग्री बस स्टैंड में आती है जहां से महाराष्ट्र एवं अन्य प्रान्त को भेजा जाता है ,साथ ही बस स्टैंड के अंदर का वातावरण इतना दूषित हो चुका है की कुछ दिनों पूर्व एक छात्र के साथ बेरहमी से हांकरो ने मारपीट की थी,जबकि वह परीक्षा दिलाने आया था ,,इसी प्रकार आए दिन घटित घटनाओं से बस स्टैंड में अच्छे परिवार के लोगों का जाना दुभर हो गया है, जिससे रायपुर की छवि लगातार खराब हो रही है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कुछ दिनों पहले खोली गई चौकी में पुलिस बल की कमी के चलते कई गंभीर घटनाएं हो चुकी है आसपास के वार्डो से लोग रंगदारी कर पैसा वसूलने का काम करते हैं,, जिससे बस मालिकों को अनेक प्रकार के तकलीफों का सामना करना पड़ता है ।इन हाकरो का ना पुलिस वेरिफिकेशन हुआ ना उनकी कोई जांच होती है,, कहीं से भी आकर अपने आप को हाकर बताकर बस के सामने आवाज देना शुरू कर देते हैं तथा बस मालिक से जबरिया प्रति बस ₹100 मांगते हैं ,,नहीं देने पर सवारी के साथ गाली गलौज करते हैं जिससे दोबारा वह उस बस में नहीं बैठता। पुलिस आयुक्त ने सभी की बात गंभीरता से सुनी तथा आश्वस्त किया कि बस स्टैंड में चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी ताकि रायपुर का नाम खराब ना हो ,,साथ ही बस स्टैंड को हॉकर मुक्त किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments