T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई

T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई

T20 World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के नंबर 3 के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए तिलक वर्मा सोमवार 2 फरवरी को सभी मानकों पर खरे उतरे, जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंटउनकी और अन्य आईपीएल सितारों की मौजूदगी वाली इंडिया ए टीम ने सोमवार को नवी मुंबई में बड़े स्कोर वाले अभ्यास मैच में अमेरिका को 38 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए के बल्लेबाजों ने सीनियर टीम द्वारा तय किए गए 'हर कीमत पर आक्रामक होकर खेलने' के रवैये को अपनाया। तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन की 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 55 गेंद में 104 रन की पारी से टीम ने तीन विकेट पर 238 रन बनाए। इसके जवाब में अमेरिका ने सपाट पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरकार 200 रन ही बना पाई। संजय कृष्णमूर्ति के 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।

वॉशिंगटन सुंदर के औपचारिक रूप से बाहर होने की स्थिति में उनकी जगह लेने के दावेदार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लेकर अपना दावा मजबूत किया। हालांकि, राष्ट्रीय चयन समिति, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए प्राथमिकता तिलक की मैच फिटनेस की जांच करना था, जिन्होंने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन सप्ताह का 'रिटर्न टू प्ले' (खेलने के लिए वापसी) प्रोटोकॉल पूरा किया था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 24 गेंद में 38 रन बनाए और इस दौरान हरमीत सिंह और नोस्थुश केंजिगे की बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी पर दो शानदार छक्के लगाए। तिलक ने हरमीत को खास तौर पर निशाना बनाया और उन पर तीन चौके भी मारे। तिलक 24 गेंद तक क्रीज पर रहे और उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह थी कि शॉट खेलते समय उन्हें कोई स्पष्ट परेशानी नहीं हुई। क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लेकर साईतेजा मुक्कमल्ला को पवेलियन भेजा।

बाद में तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट लिया तथा अपना दूसरा कैच भी पकड़ा। तिलक ने अपना फिटनेस परीक्षण शानदार तरीके से पास कर लिया है और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में अपना तीसरा स्थान वापस मिल सकता है। उनकी वापसी से संजू सैमसन के लिए टीम में जगह बनाये रखना मुश्किल होगा। सैमसन लगातार पांच मैच में विफल रहे हैं और इस दौरान इशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की।

मैच की दूसरी खास बात रियान पराग की वापसी थी। कप्तान आयुष बडोनी (24 गेंद में 60 रन) ने आखिर में कुछ तेज शॉट खेलकर सबका ध्यान खींचा और असम के क्रिकेट स्टार को सिर्फ कुछ ही गेंदें खेलने को मिलीं। भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव (तीन ओवर में बिना विकेट के 37 रन) का एक्शन थोड़ा बदला हुआ दिखा। उन्होंने कुछ तेज गेंदें फेंकी, लेकिन लंबे समय तक चोट के बाद लय की थोड़ी कमी दिखी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments