नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र शुरू, CM साय के साथ शुभांशु शुक्ला ने किया उद्घाटन

नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र शुरू, CM साय के साथ शुभांशु शुक्ला ने किया उद्घाटन

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में नवनिर्मित अंतरिक्ष केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह केंद्र केवल एक प्रयोगशाला नहीं, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान की पूरी कार्यप्रणाली को समझने का एक हब है। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे कि उपग्रहों के निर्माण के लिए आवश्यक धूल-मुक्त वातावरण।

स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी: जहां छात्र स्वयं नैनो-सैटेलाइट पर काम कर सकेंगे।

ग्राउंड स्टेशन: उपग्रहों से संपर्क स्थापित करने के लिए तकनीकी सेटअप और मिशन कंट्रोल सेंटर जहां डेटा की निगरानी और मिशन संचालन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सपनों में जान है, तो आसमान की ऊंचाई भी छोटी पड़ जाती है : अनुज शर्मा

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, आज का दिन हमारे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। अभी आपने अपने सामने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देखा। इन्हें देखकर क्या लगता है? क्या अंतरिक्ष सिर्फ फिल्मों की बात है? नहीं.. आज शुभांशु जी ने साबित कर दिया है कि अगर आपके सपनों में जान है, तो आसमान की ऊंचाई भी छोटी पड़ जाती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

सपनों की कोई सीमा नहीं होती, कभी यह मत सोचना कि आप एक छोटे गांव या शहर से हैं तो आप चांद पर नहीं पहुंच सकते। अगर शुभांशु जी अंतरिक्ष में जा सकते हैं, तो कल आपमें से भी कोई मंगल ग्रह पर कदम रख सकता है।

 

सवाल पूछना कभी बंद ना करें : शर्मा

अपने अंदर की जिज्ञासा को जिंदा रखें, एक अच्छा वैज्ञानिक वही होता है जो सवाल पूछना कभी बंद नहीं करता। क्यों? और कैसे? पूछना सीखिए। यह अंतरिक्ष केंद्र सिर्फ एक इमारत नहीं है, यह आपके सवालों का जवाब देने वाली एक प्रयोगशाला है।

प्रधानमंत्री जी और हमारी विष्णु देव साय की सरकार मिलकर आपको सुविधाएं दे सकते हैं, लेकिन उस पर चलकर सफलता तक पहुँचने का काम आपका है। याद रखिए, रॉकेट भी जब ज़मीन छोड़ता है, तो उसे बहुत ज़ोर लगाना पड़ता है।

आपको भी अपनी पढ़ाई और लक्ष्य के लिए उतनी ही ऊर्जा लगानी होगी। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, नवीन अग्रवाल सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments