एपल ने वेलेंटाइन्स डे सेल 2026 शुरू की ,MacBooks, iPhones और दूसरे प्रोडक्ट पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

एपल ने वेलेंटाइन्स डे सेल 2026 शुरू की ,MacBooks, iPhones और दूसरे प्रोडक्ट पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

नई दिल्ली : Apple Valentines Day sale 2026 लाइव हो चुकी है। एपल की इस स्पेशल सेल के दौरान MacBooks, iPhones और दूसरे डिवाइसेस पर दमदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। एपल पर यह सेल अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आप भी एपल प्रोडक्ट खरीदने के लिए बेस्ट डील का इंतजार कर रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है। एपल वेलेंटाइन्स डे सेल लिमिटेड टाइम के लिए है, जो जल्द ही खत्म हो जाएगी। यहां हम आपको डिटेल में इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

MacBook पर ऑफर
एपल की वेबसाइट पर Valentine’s Day sale की डील लाइव हो चुकी है। इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर आप एपल डील एक्सेस कर सकते हैं। सेल दौरान मैकबुक पर 10,000 रुपये का तक डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट ICICI, Axis या American Express के कार्ड पर मिल रहा है। MacBook Air M4 का 13-इंच वाला वेरिएंट भारत में 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसे सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ 89,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

ऐसा ही ऑफर एपल के MacBook Pro range में भी मिल रहा है। इसका 14-इंच डिस्प्ले और M4 चिप वाला मॉडल को 1,59,900 रुपये और 16-इंच डिस्प्ले वाले और M4 Pro चिप वाले मॉडल को 2,39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

iPhone Valentines Day सेल ऑफर

MacBook के साथ-साथ Apple के iPhone पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 17 Pro सीरीज की बात करें तो कंपनी इस पर सीधे 5,000 का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के साथ iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 और iPhone 17 Pro को 1,24,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

वेलेंटाइन्स डेल सेल पर iPhone Air को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे 1,14,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, कंपनी के स्टेंडर्ड iPhone 17 पर कंपनी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। सेल के दौरान इसे 81,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। नए मॉडल के साथ-साथ कंपनी पिछले मॉडल iPhone 16 और 16 Plus पर भी डिस्काउंट दे रही है। इन दोनों पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

टैबलेट और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट

फोन और लैपटॉप के साथ-साथ कंपनी ईयरबड्स और दूसरे एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट दे रही है। Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Watch SE 3 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। एपल के थर्ड जेनरेशन AirPods Pro और AirPods 4 पर 1000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। एपल के टैबलेट iPad Air पर कंपनी 4,000 रुपये और iPad और iPad mini पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments