अमेरिका से व्यापार समझौते पर भ्रम फैला रहे राहुल गांधी, भड़के पीयूष गोयल

अमेरिका से व्यापार समझौते पर भ्रम फैला रहे राहुल गांधी, भड़के पीयूष गोयल

नई दिल्ली :  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता इस समझौते को लेकर देश के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और उनको देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

मंत्री ने इस बात के लिए भी अफसोस जाहिर किया कि उनको इस अहम व्यापार समझौते पर संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला क्योंकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सदन में हंगामा कर रखा था।

उन्होंने मीडिया से कहा कि विपक्षी नेताओं ने संसद में बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार दिखाया, माननीय अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए और उनका अपमान किया। मैं राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश को भ्रम में रखने के लिए नेता नकारात्मक विचारों को फैलाना चाह रहे हैं। राहुल गांधी को देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मैं नहीं समझता कि कोई भी भारतीय नागरिक उनकी भ्रामक नजरिये को उचित ठहराएगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी देश में हो रहे लाखों और करोड़ों रुपये के निवेश से परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि सरकार ने व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के दबाव में घुटने टेक दिए और किसानों की मेहनत को “बेच'' दिया।

पाकिस्तान-चीन की तरह व्यवहार कर रहे राहुल, ममता को डाल देना चाहिए जेल में : गिरिराज भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह ने लोकसभा में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे के संस्मरण का हवाला देने के प्रयासों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पाकिस्तान और चीन की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलकाता में हाल ही में आई-पैक के परिसरों से मनी लां¨ड्रग मामले के सुबूत अपने साथ ले जाने के लिए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

एक साक्षात्कार में उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा भारत-चीन सीमा मुद्दे पर बात करने पर अड़े रहने पर सवाल उठाया। कहा कि संसदीय इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक सदस्य ने लोकसभा अध्यक्ष के आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया। क्या उनके एनजीओ को संसद के अंदर और बाहर भारतीय सेना और देश का अपमान करने के लिए चीन से पैसा मिला है। गिरिराज ने कहा कि सदन नियमों, कानूनों और व्यवस्था के तहत चलना चाहिए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments