राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव अंकिता शर्मा ने जिले में यातायात ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ शिष्ट, संयमित एवं आदर्श व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लिखित आदेश जारी किया गया है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यातायात बल आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यरत है। ऐसे में छोटी-मोटी त्रुटियों पर उत्तेजित होकर किसी भी नागरिक के साथ अमर्यादित भाषा या असंयमित व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
यातायात नियमों का पालन केवल दंडात्मक कार्रवाई से ही नहीं, बल्कि जन-सहयोग, समझाइश और जागरूकता के माध्यम से भी कराया जा सकता है।पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सड़क पर यातायात कर्मियों का व्यवहार एवं आचरण पुलिस की छवि का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपने पेशेवर एवं गरिमामय आचरण का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा यातायात कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता या शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जाती है, तो ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित थाना को सूचित कर विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की जाए।उक्त निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, यातायात शाखा एवं जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments